Birthday Special: काले रंग की वजह से फिल्मों से निकाला, गलत सर्जरी से बिगड़ा चेहरा

Priyanka Chopra Birthday

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एंड फेमस एक्ट्रेस आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही है। हर कोई इनकी खूबसूरती का दीवाना हैं। फैंस इनकी एक झलक के लिए पागल हो जाते हैं, पर क्या आप जानते हैं इन्होंने अपने रंग की वजह से कई कठिनाईयों का सामना किया है। सांवला रंग होने की वजह से इन्हें फिल्मों से कई बार निकाला जा चुका है। इनके साथ कई बार बुरा बर्ताव हुआ है। हम बात कर रहे हैं फेमस हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की पत्नी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की। जी हां, प्रियंका चोपड़ा का अपने करियर के शुरुआत में कई बार धोखे मिले, पर उन्होंने हार नहीं मानी। आइये उनके जन्मदिन पर उनके बारे में कुछ दिलचस्प किस्से जानें…

Priyanka Chopra Birthday

प्रियंका चोपड़ा बर्थडे (Priyanka Chopra Birthday)

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था, पर एक्ट्रेस बरेली को अपना असली घर समझती है। प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। खुद प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि इंडस्ट्री में उन्हें कम आंका जाने लगा क्योंकि वो बहुत गोरी नहीं थी और ये उनके लिए एक बैकड्रॉप बन गया था। कलर को लेकर उन्हें काफी भेदभाव सहना पड़ा। फिर उन्होंने फेयरनेस क्रीम की एड करने के बारे में भी सोचा और उन्होंने एक विज्ञापन किया भी। जिसका थोड़ा असर उन पर भी हुआ। प्रियंका सांवली थी तो उन्हें ज्यादा गोरा दिखाया जाता था। यह एहसास उनके लिए काफी अजीब था। उन्हें ये समझ ही नहीं आता था कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सर्जरी भी करवाई। उनकी नाक की सर्जरी खराब हो गई थी। उनका चेहरा पूरी तरह बिगड़ गया था। सर्जरी के दौरान गलती से नोज ब्रिज कट गया था। प्रियंका ने कहा ये उनकी लाइफ का सबसे बुरा फेज था। एक्ट्रेस को इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स से भी हाथ धोना पड़ा था उस वक्त एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया था। प्रियंका को लगता था कि उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा, पर उन्होंने हार नहीं मानी और उन्होंने दूसरी सर्जरी करवाई और उस वक्त उनके पिता उनके साथ मौजूद रहे और यह सर्जरी सक्सेसफुल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here