मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

सतना की राजनीति में बड़ी हलचल, कांग्रेस के तीन पार्षदों ने सीएम के हाथों ली भाजपा की सदस्यता

सतना,मध्यप्रदेश।। सतना महापौर श्री योगेश कुमार ताम्रकार जी के विकास कार्यो एवं सुचिता की राजनीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के तीन पार्षदों; श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी (पार्षद वार्ड क्रमांक 27), श्री अच्छेलाल कोल (पार्षद वार्ड क्रमांक 30 ) व श्री सौरभ मलिक ( पार्षद वार्ड क्रमांक 43) ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

सतना की राजनीति में बड़ी हलचल, कांग्रेस के तीन पार्षदों ने सीएम के हाथों ली भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने कांग्रेस पार्षदों का स्वागत करते हुए विकास व जन कल्याण के कार्य में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।उक्त अवसर पर सतना नगर निगम अध्यक्ष  राजेश चतुर्वेदी, एम.आई.सी. सदस्य  आदित्य यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button