होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

बड़ी खबर: ‘फेमस DSP’ की तस्वीर इस्तेमाल कर ₹72 लाख की ठगी, ‘नकली’ संतोष पटेल गिरफ्तार!

सोशल मीडिया स्टार DSP संतोष पटेल की बढ़ी मुसीबत, असलियत खुली तो सब हैरान! भोपाल: यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सोशल मीडिया स्टार DSP संतोष पटेल की बढ़ी मुसीबत, असलियत खुली तो सब हैरान!

भोपाल: यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स वाले मध्यप्रदेश पुलिस के डीएसपी संतोष पटेल उस वक्त सकते में आ गए, जब छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने भोपाल पहुंची। उन पर छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी महिला से 72 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप था।

क्या था मामला?

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाने की पुलिस, बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ असिस्टेंट कमांडेंट संतोष पटेल को नौकरी दिलाने के नाम पर ₹72 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में खोज रही थी। यह रकम छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी महिला, ललकी बाई से कथित तौर पर ठगी गई थी।

डीएसपी संतोष पटेल ने जब केस फाइल देखी, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत महिला से वीडियो कॉल पर बात की। महिला, ललकी बाई, बार-बार यही दोहराती रही कि “तुमने ही मुझसे 72 लाख रुपये लिए हैं।”

जब सामने आया असली ठग

पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो पता चला कि यह ठगी खुद डीएसपी संतोष पटेल ने नहीं, बल्कि उनकी सोशल मीडिया पर पॉपुलर तस्वीरों का इस्तेमाल करके की गई थी।

असली अपराधी सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के 29 वर्षीय जेसीबी ऑपरेटर संतोष पटेल निकले।

  • कैसे दिया घटना को अंजाम: जेसीबी ऑपरेटर संतोष पटेल ने अपने व्हाट्सएप पर डीएसपी संतोष पटेल की फोटो लगाई और खुद को पुलिस में डीएसपी बताकर ठगी की।

  • शिकार: कंजिया गांव की ललकी बाई।

  • लालच: जेसीबी ऑपरेटर संतोष पटेल ने ललकी बाई से दोस्ती की और कुछ दिन बाद फोन कर कहा कि वह डीएसपी बन गया है। उसने महिला को उसके दोनों बेटों को पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

  • ठगी की रकम: नौकरी के लालच में, ललकी बाई ने साल 2018 से लेकर 2025 तक अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर और जमीन बेचकर, फोन-पे के जरिए ठग को करीब 72 लाख रुपये दिए।

जेसीबी ऑपरेटर गिरफ्तार, ‘असली’ DSP ने ली राहत की सांस

जांच में सच सामने आने के बाद, छत्तीसगढ़ पुलिस ने सीधी के जेसीबी ऑपरेटर संतोष पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे के बाद, सोशल मीडिया स्टार और असिस्टेंट कमांडेंट डीएसपी संतोष पटेल ने राहत की सांस ली है। यह घटना दर्शाती है कि साइबर अपराधी अब मशहूर हस्तियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करके भी भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें