होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Bhopal News :गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन

Bhopal News :सोमवार रात करीब 9:15 बजे आरिफ नगर इलाके से निकल रहा गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस जैसे ही डीआईजी बंगला की ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन

Bhopal News :सोमवार रात करीब 9:15 बजे आरिफ नगर इलाके से निकल रहा गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस जैसे ही डीआईजी बंगला की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने जुलूस पर पत्थर फेंक दिया। पत्थरबाजी की इस घटना से अफरातफरी मच गई और जुलूस में शामिल लोग आक्रोशित हो उठे।

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन

घटना से नाराज लोग सीधे गौतम नगर थाने पहुंच गए और वहां विरोध प्रदर्शन करने लगे। बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा होकर आरोपियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

जमकर हुई नारेबाजी

इसे भी पढ़ें – घर बैठे कमाओ भर भरके पैसे, सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट से पाएं 28,000 हर महीने, जाने कैसे Work From Home Job

पत्थरबाजी के बाद जुलूस रोक दिया गया और मौके पर नारेबाजी शुरू हो गई। माहौल तनावपूर्ण होते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए। वे बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने लगे और चेतावनी दी कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मामले की जांच में पुलिस

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जुलूस पर पत्थर फेंकने वाले की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें