Bhopal News :मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कार्मल स्कूल से शनिवार को एक बड़ी घटना सामने आई। यहां छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अचानक स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में छात्रा के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है, साथ ही उसकी कमर में भी चोट लगी है।

छात्रा परीक्षा देने के लिए स्कूल आई थी, तभी यह हादसा हुआ। अचानक हुई इस घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर गोविंदपुरा थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
घायल छात्रा को पिपलानी स्थित निजी बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सीटी स्कैन और अन्य मेडिकल जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल छात्रा खतरे से बाहर है। परिवार के मुताबिक, वह पांच बहनों में सबसे छोटी है।







