भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का डीप नेकलाइन टॉप में एयरपोर्ट लुक वायरल, देखें Photos

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उनके फोटोज और वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी एक्टिंग और डांस के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट से भी फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने डांस वीडियो या तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एयरपोर्ट लुक शेयर किया था, जो तमाम लोगों को काफी पसंद आ रहा है।तस्वीरों में मोनालिसा ने व्हाइट कलर का डीप एंड नैरो नेक टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहनी है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शूट पहने हुए हैं। कानों में उन्होंने सिंपल लूप स्टाइल इयरिंग पेयर किए हैं। मोनालिसा ने अलग-अलग पोज में कई सारी तस्वीरें साझा की हैं, जिसे लगभग 80 हजार लोगों ने लाइक किया है। एक्ट्रेस ने तीज के पर्व की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिनमें वो हरे रंग की साड़ी में मैचिंग चूड़ी और फुल मेकअप में नजर आ रही हैं। इसपर उनके पति विक्रांत ने कई सारे दिल बनाकर भेजे हैं। वीडियो में मोनालिसा ने तीज की पूजा करते हुए भी क्लिप एड किया है।

बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उनके फोटोज और वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं। उनके बोल्ड अवतार को फैंस देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में रेड शिमरी ड्रेस में भी एक तस्वीर शेयर की है, जो किसी कॉन्सर्ट की लग रही है। उसी ड्रेस में मोनालिसा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो इंस्टाग्राम के नए एडिटिंग टूल की बात कर रही हैं।