होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

दिवाली से पहले सतना से बांदा पहुंची 167 किलो अवैध पटाखों की खेप, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Satna News :दिवाली पर्व से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना से जुड़े एक बड़े अवैध ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna News :दिवाली पर्व से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना से जुड़े एक बड़े अवैध पटाखा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अतर्रा पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी से लगभग 167 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जो यह खेप सतना से लाकर बांदा में बेचने की फिराक में था।

बोलेरो में गत्ते भरकर हो रही थी तस्करी

बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को अतर्रा थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि एक बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी में बड़े-बड़े गत्तों में भरकर अवैध पटाखों की तस्करी की जा रही है।इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल बबेरू बस स्टैंड के पास घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध बोलेरो वहां पहुंची तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में 6 बड़े गत्तों में भरे हुए लगभग 167 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए है।

सतना से लाकर बांदा में बेचने का था प्लान

पुलिस ने मौके से बांदा के बिसंडा निवासी जगदीश पुत्र भगवानदीन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह पटाखों की खेप मध्य प्रदेश के सतना से लाया था और दिवाली के मौके पर बांदा और आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था।

बोलेरो वाहन को पुलिस ने किया सीज

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बोले-रो को सीज कर दिया है। मौके पर फील्ड यूनिट और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया, जिन्होंने पटाखों के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram