होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

बरगी डैम हादसा: मुख्यमंत्री के तेवर सख्त, क्रूज पायलट और हेल्पर सहित 3 की सेवाएं समाप्त, मैनेजर सस्पेंड

जबलपुर | शुक्रवार, 01 मई 2026 जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

जबलपुर | शुक्रवार, 01 मई 2026 जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिरी है। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद सीएम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा के साथ समझौता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई की बड़ी सूची 

  • सेवाएं समाप्त: क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है।

  • मैनेजर निलंबित: होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में घोर लापरवाही के कारण निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।

  • मुख्यालय अटैच: रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को पद से हटाकर मुख्यालय अटैच किया गया है, उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


“दोषियों को बख्शेंगे नहीं”— सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को जबलपुर पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “प्रियजनों के खोने की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस असहनीय दुख में सरकार साथ खड़ी है।” सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

लापरवाही की खुली पोल

जांच में सामने आया है कि खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद क्रूज का संचालन किया गया। इसके अलावा, यात्रियों द्वारा लाइफ जैकेट न पहनाने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसी आधार पर पर्यटन निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और फील्ड स्टाफ पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

रेस्क्यू और राहत कार्य की स्थिति:


प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram