MP : गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर लगे रोक,मैहर विधायक ने मंत्री उषा ठाकुर को लिखा पत्र

सतना।।मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रदेश की धर्मश्व मंत्री उषा ठाकुर को पत्र लिखकर मैहर माँ शारदा मंदिर के गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश में रोक लगाने की मांग की है। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है कि विशिष्ट दर्शनार्थियों को एक विशेष व्यवस्था के साथ मंदिर में ले जा कर गर्भगृह में प्रवेश करा पूजा पाठ कराने का कार्य किया जा रहा है जिससे आम दर्शनार्थियों के बीच असहज और असंतोष की स्थित निर्मित होती है।

यहां तक कि कभी कभी विवाद की स्थित भी निर्मित होती है। इससे शास्त्र सम्मत पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न होता है साथ ही गर्भगृह की पवित्रता भी नष्ट होती है। हमारे वेद शास्त्रों में पूर्ण पवित्रता के साथ पूजा पाठ किये जाने का उल्लेख मिलता है।

यह भी पढ़े – Satna News : जिला अस्पताल में खुले में धूम्रपान करने पर की गई चालानी कार्यवाही,23 लोगो पर हुई कार्यवाही

देश के अन्य मंदिरों में भी एक उचित दूरी के साथ पूजा पाठ किये जाने की व्यवस्था है। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में मैने दक्षिण भारत के तमाम मंदिरों के दर्शन कर वहां की व्यवस्थाएं देखी है पुजारी के अलावा गर्भगृह में किसी भी विशिष्ट व्यक्ति को जाने की अनुमति नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here