Singrauli : अर्चना सिंह को मिली जिपं उपाध्यक्ष संघ का प्रदेश अध्यक्ष की कमान

सिंगरौली ।। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना-नागेन्द्र सिंह को जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। अर्चना सिंह को उक्त संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष का माहौल है। जानकारी के मुताबिक आज 1 फरवरी को गांधी भवन श्यामला हिल्स भोपाल में मध्यप्रदेश के जिला पंचायत के नव निर्वाचित उपाध्यक्षों की बैठक हुई।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्यप्रदेश का गठन किया गया। संघ के गठन उपरांत सर्वसम्मत से अर्चना-नागेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली को जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्यप्रदेश का अध्यक्ष एवं मोहन सिंह जाट उपाध्यक्ष जिला पंचायत भोपाल को जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्यप्रदेश का उपाध्यक्ष चुने गये।
यह भी पढ़े – Budget 2023: अभी तक बजट समझ नहीं आया? यहां जानें आपको क्या मिला? समझें महंगे-सस्ते का पूरा गणित
अर्चना सिंह को उक्त जबावदेही मिलने पर चितरंगी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के आम नागरिकों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों ने बधाई प्रेषित कर रहे हैं।