बॉलीवुड न्यूजमनोरंजनहिंदी न्यूज

Anushka Sharma ने बॉडीगार्ड संग की बाइक की सवारी, भड़के लोग,ये रही वजह,देखे Video

Anushka Sharma Bike Ride Video: बॉलीवुड की जानी-मानी स्टार अनुष्का शर्मा उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी इसकी वजह अनुष्का शर्मा की कोई तस्वीर होती है, तो कभी आईपीएल मैच। इसके अलावा अनुष्का शर्मा अपने परिवार को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनुष्का शर्मा अभी कुछ दिनों पहले अपने पति के साथ डिनर डेट के लिए निकली थी। इसके बाद अब अनुष्का शर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के इस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर करते दिखे।

अनुष्का शर्मा ने की बाइक की सवारी

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कभी सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का लुक वायरल हो जाता है। तो कभी अनुष्का शर्मा के किसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो जाती है। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक की सवारी करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा एकदम अलग ही लुक में नजर आईं। अनुष्का शर्मा ने इस वायरल हो रही वीडियो में काला चश्मा लगा रखा है और शर्ट-पैंट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो को उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का बाइक सवारी का वीडियो सामने आया था। जो जमकर वायरल हो रहा था।

अनुष्का शर्मा की वीडियो पर यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

अनुष्का शर्मा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। अनुष्का शर्मा की इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘न मैडम ने हेलमेट पहना है, न ही उनके बॉडीगार्ड ने’। इसके अलावा कई यूजर्स ने अनुष्का शर्मा की ड्रेस पर जमकर कमेंट किए। यूजर्स ने कमेंट कर अनुष्का शर्मा की ड्रेस को म्युनिसिपालिटी की यूनिफॉर्म बताया।

सतना टाइम्स ऐप डाउनलोड करने के लिए अभी क्लिक करे

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button