भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज

MP : सीएम शिवराज और दिग्गी राजा की एक रोचक तस्वीर बनी चर्चा का विषय

भोपाल। सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारे तक आज सुबह से ही एक तस्वीर बेहद चर्चाओं में है। दरअसल इस तस्वीर में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट में बैठे हैं। तस्वीर बेहद रोचक है इसलिए चर्चा का विषय बन गई। ये तस्वीर राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट की है। तस्वीर में बेहद सादगी भरे अंदाज में शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह कुछ संवाद कर रहे हैं। बता दें कद्दावर नेता शरद यादव का निधन हुआ है। जिनका पार्थिव देह आज विशेष विमान से भोपाल आना था। लिहाजा अंतिम दर्शन के लिए शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह दोनों ही नेता राजाभोज एयरपोर्ट में इंतजार कर रहे थे।


नर्मदापुरम के बाबई तहसील में हुआ है जन्म
बता दें शरद यादव का जन्म मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बाबई तहसील में हुआ है। लिहाजा उनका अंतिम संस्कार भी यही हुआ। अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से पार्थिव देह पहले विशेष विमान से भोपाल लाया गया और फिर भोपाल से सड़कमार्ग से पैतृक गांव ले जाया गया। जहां विधिवत रूप से अंतिम संस्कार किया गया।
सोशल मीडिया में चर्चित हुई तस्वीर
इसी दौरान शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह की एक रोचक तस्वीर सामने आई है। और अब इस तस्वीर को सोशल मीडिया में लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। लोगों ने रोचक कैप्शन के साथ तस्वीर को साझा किया है। कुछ लोग लिख रहे हैं कि आखिर दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के बीच क्या संवाद हुआ होगा।

यह भी पढ़े – Sidhi News : मकर संक्रांति के मेले में चाट खाने वाले आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग बीमार


हमेशा चर्चाओं में रहते हैं दिग्विजय सिंह
बता दें मध्यप्रदेश की सियासत में दिग्विजय सिंह एक ऐसा नाम है। जो हमेशा चर्चाओं में रहता है। फिर चाहे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हो या फिर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई धरना प्रदर्शन या फिर मप्र की सियासत से जुड़ा हुआ कोई मसला। ऐसा कोई मामला नहीं होता जिससे दिग्विजय सिंह का किरदार अछूता रहता हो। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब सूबे में कमलनाथ की सरकार थी तब भी दिग्विजय सिंह को सुपर सीएम बताया जाता रहा है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button