होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

AK-47, SLR और इंसास… सीएम मोहन यादव के सामने 10 खूंखार नक्सलियों का आत्मसमर्पण, ₹2.36 करोड़ का इनाम

बालाघाट/भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। बालाघाट में छत्तीसगढ़ से जुड़े 10 खूंखार नक्सलियों ने मुख्यमंत्री ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

बालाघाट/भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। बालाघाट में छत्तीसगढ़ से जुड़े 10 खूंखार नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष अपने खतरनाक हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों पर कुल ₹2.36 करोड़ का इनाम घोषित था।

Balaghat Naxali Surrender

सरेंडर किए गए खतरनाक हथियार

आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों ने अपने साथ कई अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद भी जमा किए हैं:

आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं, जो एक से दो दशक से नक्सली संगठन से जुड़ी हुई थीं।

naxali surrender

सबसे खूंखार नक्सली ‘कबीर’ पर ₹77 लाख का इनाम

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सबसे प्रमुख नाम सुरेंद्र उर्फ कबीर है, जो एसजेडसी (SZC) का सचिव था:

सीएम का संदेश: संविधान और पुनर्वास

हथियार डालने के बाद सीएम मोहन यादव ने सभी नक्सलियों को संविधान की कॉपी सौंपी और उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।

  • पुनर्वास का आश्वासन: सीएम ने कहा कि हथियार डालने वालों का पुनर्वास किया जाएगा और सरकार उनकी हर चीज की चिंता करेगी।

  • सख्त चेतावनी: सीएम ने स्पष्ट किया कि “हथियार के बल पर संघर्ष करने की इच्छा रखने वालों से हम दबने वाले नहीं हैं, उन्हें हम ठिकाने लगाएंगे।”

  • नक्सलवाद खत्म करने की समय सीमा: सीएम यादव ने 31 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के दबाव के कारण ही नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें