Artificial Intelligence in 2026: साल 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. साल 2026 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. जहां एक तरफ यह तकनीक जिंदगी को आसान बनाने का वादा करती है, वहीं दूसरी ओर इससे जुड़े कुछ ऐसे संकेत भी सामने आ रहे हैं जो चिंता बढ़ाते हैं. हाल ही में एक अमेरिकी टेक मैगजीन की रिपोर्ट में AI को लेकर छह ऐसी संभावनाओं की बात की गई है जो आने वाले समय में समाज, नौकरियों, प्राइवेसी और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं. ये आकलन ओपनएआई, गूगल और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की मौजूदा दिशा को देखते हुए लगाए गए हैं.













