होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

ACTION MODE: सीएम मोहन यादव का कलेक्टर्स को अल्टीमेटम रिजल्ट नहीं दिया तो मैदान से छुट्टी’, 6 दिन का वर्किंग डे करने की भी चेतावनी

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। गेहूं उपार्जन प्रक्रिया ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। गेहूं उपार्जन प्रक्रिया (Wheat Procurement) और ‘संकल्प से समाधान’ अभियान की समीक्षा करते हुए सीएम ने स्पष्ट किया कि जो कलेक्टर परिणाम नहीं देंगे, उन्हें हटा दिया जाएगा।

“परफॉर्म करो या बाहर जाओ”

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स की कार्यप्रणाली पर कड़क तेवर दिखाते हुए कहा कि जिलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी।

“जो कलेक्टर्स जिले की सभी गतिविधियों में परफार्मेंस और परिणाम देंगे, वे ही मैदान में रहेंगे। यह सिद्धांत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी लागू होगा।” — मोहन यादव, मुख्यमंत्री

गेहूं उपार्जन: किसानों को न हो कोई परेशानी

सीएम ने गेहूं खरीदी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं:

6 दिन का वर्किंग डे और कार्यालयीन समय

सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी को लेकर सीएम ने बड़ी चेतावनी दी है:

‘फेक न्यूज’ पर तत्काल प्रहार

सोशल मीडिया के दौर में भ्रम फैलाने वाली जानकारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर शासन के खिलाफ फैलने वाली किसी भी मिथ्या जानकारी का तत्काल खंडन जारी किया जाए। वस्तुस्थिति को स्पष्ट रखना कलेक्टर्स की जिम्मेदारी होगी।

5. शिक्षा और छात्रावासों की मॉनिटरिंग

चूंकि अभी बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का समय है, सीएम ने निर्देश दिए हैं:

  • कलेक्टर्स शैक्षणिक संस्थाओं और छात्रावासों का औचक निरीक्षण करें।

  • यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्रों को परीक्षा के दौरान कोई असुविधा न हो और आगामी सत्र की शुरुआत निर्विघ्न रहे।

प्रमुख निर्देश

  1. डेडलाइन: संकल्प से समाधान अभियान के तहत 16 मार्च तक जिला स्तरीय शिविर पूरे हों।

  2. पंजीयन: किसान 7 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकेंगे।

  3. निरीक्षण: कलेक्टर्स को फील्ड में उतरकर जमीनी हकीकत जांचने के आदेश।

  4. अनुशासन: दफ्तरों में समय पर उपस्थिति अनिवार्य, वरना बढ़ेंगे वर्किंग डेज।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram