Singrauli News :7 वर्षीय मासूम का दुराचारी जीजा गिरफ्तार

सिंगरौली,मध्यप्रदेश।। मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम चमरखोह में एक 7 वर्षीय नाबालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामला बुधवार का है वहीं आरोपी नाबालिका का रिश्तेदार दूर का जीजा बताया जा रहा है। पुलिस ने जहां पीडि़़ता को बेहतर इलाज के लिये रीवा भेजा है। जहां उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। वहीं इस मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

गोरबी पुलिस चौकी के चमरखोह निवासी 7 वर्षीय मासूम से उसके दूर के जीजा लगने वाले दिलीप उर्फ बबुआ कोल ने दुष्कर्म किया। पीडि़़ता उसे समय घर में अकेली थी। उसके परिजन बड़ी बेटी के लिए लड़का देखने महदेईया गए हुए थे। वहीं पीडि़ता अपने सहेलियों के साथ घर से कुछ ही दूर पर बकरियां चरा रही थी। आरोपी ने जबरन उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और वहां से फरार हो गया। दर्द से कराह रही मासूम ने घटना अन्य महिलाओं को बताई।
इसे भी पढ़े – Gwalior News :7 तोला सोना और कैश… मां की साड़ी पहन घर से भागा, लेकिन CCTV ने पकड़ा दिया
जिसके बाद सभी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री ने सीएचसी मोरवा पहुंचकर मासूम की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कायमी की। वहीं गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय शुक्ला व भिपेन्द्र पाठक पुलिस बल के साथ आरोपी की धर पकड़ में जुटे रहे।
यह भी पढ़े : – क्या गुलाबी होंठों की चाहत रखते है तो रात को सोने से पहले ये चीज लगा लेना, pink lips naturally
जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह आरोपी दिलीप उर्फ बबुआ कोल को परेवा नाला के पास के समीप जंगल से हिरासत में लिया गया। वही उसे धारा 363, 376 एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर सुबह ही न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर