होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मैहर में सब्जी लेने निकली 14 साल की बच्ची से गैंगरेप, दोस्तों के सामने 3 दरिंदों ने लूटी आबरू,पुलिस ने तीनों को दबोचा

मध्यप्रदेश के मैहर (Maihar) जिले में शनिवार की शाम मानवता को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। घर से सब्जी ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मध्यप्रदेश के मैहर (Maihar) जिले में शनिवार की शाम मानवता को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। घर से सब्जी लेने के लिए निकली एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म(gangrape) की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शनिवार शाम बाजार सब्जी लेने निकली थी। रास्ते में उसे बाइक सवार दो दोस्त मिले, जो उसे बातों में उलझाकर घुमाने के बहाने शहर के बाहरी इलाके में स्थित पहाड़ी और मंदिर की तरफ ले गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

झाड़ियों में ले जाकर की दरिंदगी

रास्ता रोकते ही बदमाशों ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब लड़की के साथ मौजूद दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। दो आरोपियों ने लड़कों को पकड़कर रखा, जबकि तीसरा आरोपी लड़की को जबरन पहाड़ी के पीछे झाड़ियों में ले गया। वहां तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

ग्रामीणों की सजगता से भागे आरोपी

घटनास्थल के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को झाड़ियों में हलचल और संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। जैसे ही ग्रामीण वहां पहुंचे, तीनों आरोपी डरकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने ही इंसानियत का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी और डरी-सहमी बच्ची को थाने पहुंचाया।

तीनों दरिंदो को पुलिस ने दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने तुरंत टीमों का गठन किया।एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तत्काल केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram