होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

प्रभारी मंत्री 4 बार बदलेंगे आने की डेट,” कैलाश विजयवर्गीय पर बरसे कांग्रेस विधायक,बोले कांग्रेस करेगी विजयवर्गीय का स्वागत

Satna News : प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक विवादित बयान पर सतना में सियासी घमासान तेज हो गया ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna news

Satna News : प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक विवादित बयान पर सतना में सियासी घमासान तेज हो गया है। शनिवार को सतना विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा(Mla sidharth Kushwaha) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “इस बार कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) सतना (satna) आने के लिए चार बार अपनी डेट बदलेंगे।”

Satna news

दरअसल आज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक कुशवाहा ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कांग्रेसी कैलाश विजयवर्गीय का ‘स्वागत’ करने के लिए तैयार हैं, चाहे वे एयरपोर्ट पर आएं या रेलवे स्टेशन पर। उन्होंने मंत्री के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि विजयवर्गीय सत्ता के नशे में रिश्तों की मर्यादा भूल चुके हैं।

क्या बहन सिर्फ राखी बांधने के लिए होती है?’

विधायक कुशवाहा ने कहा, “मंत्री विजयवर्गीय सत्ता के नशे में हर रिश्ते की मर्यादा भूल चुके हैं। सिर्फ मंत्री ही नहीं, भाजपा के तमाम ऐसे नेता हैं, जिनके ऊपर महिलाओं के अपमान के आरोप लगते आए हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया, “क्या विजयवर्गीय के लिए बहन सिर्फ रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए होती है? बहन से हम दिल की बात करते हैं, मन की बात करते हैं, उनके साथ खेलते-कूदते हैं। हो सकता है कैलाश विजयवर्गीय भूल गए हों, या नशे में रहे हों, क्योंकि सत्ता का नशा भी लोगों को पागल कर देता है।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी, कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि पटेल और प्रदेश प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह था विजयवर्गीय का विवादित बयान

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व शाजापुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर कहा था कि “आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं कि अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं… ये संस्कार तो विदेशी संस्कृति के हैं।” कांग्रेस इसी बयान को लेकर पूरे प्रदेश में हमलावर है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें