Navratri 2025 Jewellery Designs : नवरात्रि का त्यौहार केवल पूजा-पाठ और गरबा डांडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह फैशन और स्टाइल का भी बड़ा मौका होता है। हर लड़की चाहती है कि इन नौ दिनों में उसका लुक सबसे अलग और आकर्षक दिखे। यही वजह है कि कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी का चयन भी बेहद सोच-समझकर किया जाता है।

ऑक्सीडाइज्ड बीड्स नेकलेस
इस बार नवरात्रि में ऑक्सीडाइज्ड बीड्स नेकलेस का चलन सबसे ज्यादा है। लेयर्ड डिज़ाइन वाले ये सेट न सिर्फ आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं, बल्कि इन्हें छोटे और बड़े दोनों साइज में स्टाइल किया जा सकता है।
चोकर नेकलेस सेट
अगर आप अपने लुक को रॉयल टच देना चाहती हैं तो चोकर नेकलेस बेस्ट ऑप्शन है। इसे किसी भी नेकलाइन वाले आउटफिट के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे नवरात्रि के अलावा दूसरे फेस्टिवल्स पर भी दोबारा पहना जा सकता है।
मल्टी कलर स्टोन ज्वेलर
नवरात्रि की रंग-बिरंगी थीम को ध्यान में रखते हुए मल्टी कलर स्टोन ज्वेलरी भी तेजी से ट्रेंड कर रही है। यह ज्वेलरी आपके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने के साथ ही किसी भी रंग के आउटफिट के साथ मैच कर जाती है।
फैशन एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार की नवरात्रि में लड़कियां सिंपल आउटफिट्स को हैवी ज्वेलरी के साथ पेयर करके ‘स्टेटमेंट लुक’ क्रिएट कर रही हैं। मार्केट में इन डिज़ाइन्स की डिमांड काफी बढ़ गई है और दुकानों पर खास भीड़ देखने को मिल रही है।इस नवरात्रि अगर आप भी अपना लुक ट्रेंडी और यूनिक बनाना चाहती हैं, तो इन ज्वेलरी डिजाइन्स को ज़रूर ट्राई करें।







