होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

हाई-प्रोफाइल Sex रैकेट का भंडाफोड़, 13 थाई महिलाएं और 9 पुरुष गिरफ्तार

Sex Raicket Raid :सूरत शहर के जहांगीरपुरा इलाके में पुलिस ने एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Sex raicket raid

Sex Raicket Raid :सूरत शहर के जहांगीरपुरा इलाके में पुलिस ने एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 13 थाईलैंड की महिलाएं और 9 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। यह रैकेट जहांगीराबाद कैनाल रोड स्थित वासु पूज्य इंफ्रा बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बने पार्क पैवेलियन होटल से संचालित हो रहा था।

Sex raicket raid

गुप्त सूचना पर छापा

AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को सूचना मिली थी कि होटल में अवैध वेश्यावृत्ति चल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब न मिलने पर ताला तोड़कर प्रवेश किया। होटल के कमरा नंबर 403 और 407 से महिलाएं और आरोपी बरामद हुए।

होटल मैनेजर ने किया खुलासा

मौके से पकड़े गए रूपेश मिश्रा नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह होटल का मैनेजर है और ग्राहकों से पैसे लेकर विदेशी महिलाओं के साथ गलत काम करवाता था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि इस पूरे रैकेट का मुख्य संचालक विजय मोहन कस्तूरे है, जो होटल का खर्च और कर्मचारियों की सैलरी संभालता था।ग्राहकों से लिए गए पैसों का भुगतान ऑनलाइन होता था, जो योगेश दिलीपभाई तालेकर के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता था। वहीं, अशोक मामा नामक ड्राइवर महिलाओं को होटल तक लाने और ले जाने का काम करता था।

5,000 रुपये तक लेते थे ग्राहक से

मैनेजर ने बताया कि एक ग्राहक से 3,500 से 5,000 रुपये तक लिए जाते थे। इनमें से 2,000 रुपये विजय कस्तूरे कमीशन के तौर पर रखता था, जबकि महिलाओं को केवल 1,500 रुपये दिए जाते थे।

केस दर्ज, जांच जारी(Sex racket)

छापेमारी में पुलिस ने होटल से 13 विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 और भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 144(2) व 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है।AHTU की एसीपी मिनी जोसेफ ने मीडिया को बताया कि इस नेटवर्क के मुख्य सरगना और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें