होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सतना के होटल में ओडिशा के युवक की संदिग्ध मौत: 20 दिन से कमरे में था ठहरा; फर्श पर पड़ी मिली लाश, शराब की 20 बोतलें व सिगरेट बरामद

सतना | विंध्य अंचल के सतना शहर स्थित होटल ‘चंद्रब्यूह’ के कमरा नंबर 105 में ओडिशा निवासी 32 वर्षीय युवक की लाश मिलने ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना | विंध्य अंचल के सतना शहर स्थित होटल ‘चंद्रब्यूह’ के कमरा नंबर 105 में ओडिशा निवासी 32 वर्षीय युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक पिछले 20 दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। लगातार दो दिन तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतक फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था और उसकी नाक से निकला खून सूख चुका था। कमरे से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें, सिगरेट के टुकड़े और दवाइयों के रैपर मिले हैं।

मुख्य बातें:

  • मृतक की पहचान: बचल लोकनाथ (32 वर्ष), निवासी मनुनिसाही-पुड़ा पड़ार, जिला गंजम (ओडिशा)।
  • 29 जुलाई से ठहरा था होटल में: युवक 29 जुलाई को होटल चंद्रब्यूह के कमरा नंबर 105 में रुका था और 14 अगस्त के बाद से बाहर नहीं निकला।
  • कमरे से मिले संदिग्ध अवशेष: FSL और पुलिस टीम को छानबीन के दौरान कमरे से शराब की 20 से अधिक खाली बोतलें, अधजली सिगरेट, बासी खाना और गैस/एसिडिटी की दवाइयों के रैपर मिले।
  • परिजनों को भी नहीं थी आने की खबर: रायपुर में रहने वाले भाई ने बताया कि मृतक सतना किस काम से आया था, इसकी जानकारी परिवार को भी नहीं है।
  • साइबर जांच तेज: पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और चैट खंगालने के लिए साइबर सेल भेज दिया है।

डेढ़ साल से इसी होटल में आता था मृतक, पुलिस खंगाल रही राज

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मृतक बचल लोकनाथ पिछले डेढ़ साल से जब भी सतना आता था, तो इसी होटल चंद्रब्यूह में ही रुकता था। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि उसकी आखिरी बातचीत 15 अगस्त को हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत 15 अगस्त की रात या उसके बाद हुई होगी।

FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची FSL टीम ने कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। कोलगवां थाना पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram