होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मैहर के अमरपाटन में मवेशी से टकराई बाइक,मौत, रीवा की तरफ जा रहा था बाइक सवार

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा ग्राम परसवाही के पास हुआ, जहां अमरपाटन से रीवा की ओर जा रही बाइक अचानक सड़क पर मौजूद गाय से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही 1033 हाईवे पेट्रोलिंग टीम और अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram