होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Maihar News :काशी एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ वारदात, बाहर से रॉड मारकर मोबाइल छीना, युवक घायल

Maihar News : बनारस से मैहर आ रही काशी एक्सप्रेस (15018) में शनिवार शाम चलती ट्रेन के दौरान यात्रियों के साथ मोबाइल ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Maihar News : बनारस से मैहर आ रही काशी एक्सप्रेस (15018) में शनिवार शाम चलती ट्रेन के दौरान यात्रियों के साथ मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। आरोप है कि मानिकपुर स्टेशन के आगे डबरा के पास ट्रैक किनारे खड़े एक व्यक्ति ने ट्रेन के बाहर से लोहे की रॉड मारकर यात्री का मोबाइल छीन लिया। घटना में एक युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी पवन (24 वर्ष), पिता इंसाफ, अपने साथी राहुल पाल के साथ मैहर दर्शन के लिए आ रहा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे मानिकपुर स्टेशन पार करने के बाद डबरा के पास यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के पास खड़े व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर पवन के हाथ पर चोट पहुंचाई और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

घटना में पवन के हाथ की दो उंगलियों में चोट आई है। मैहर पहुंचने के बाद उसके साथी राहुल पाल ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।

पीड़ित यात्री ने शनिवार रात करीब 8 बजे मैहर पहुंचकर जीआरपी थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र से जुड़े संभावित सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram