Satna News : खाद संबंधी समस्याओं की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को इन मोबाइल नंबरो पर दें

सतना।।उप संचालक कृषि केसी अहिरवार ने बताया है कि किसान भाईयों के लिए शासकीय, प्राइवेट एवं डबल लॉक केन्द्र पर उर्वरक की दर निर्धारित की गयी है। प्रत्येक विक्रय केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्ध है। जिले के किसानों को यदि उर्वरक से सबंधित कोई समस्या हैं, तो किसान कृषि विभाग द्वारा जारी अधिकारियों के मोबाईल नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।

उप संचालक कृषि ने बताया कि सोहावल विकासखंड के कृषक उर्वरक संबंधी समस्यायों के लिये निरीक्षक एसके चौहान के मोबाइल नंबर 9993825588 और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एसके कुशवाहा के मोबाइल नंबर 9300933874 पर जानकारी दे सकते हैं। इसी प्रकार रामपुर बघेलान के कृषक कृषि अधिकारी एलआर सिंह के मो.नं. 8770181899 पर, मझगवां के कृषक कृषि अधिकारी एके निगम के मो.नं. 7389561288, नागौद के कृषक कृषि अधिकारी एसके सिंह चौहान के मो.नं. 9993825588 और अनुविभागीय अधिकारी कृषि अनिल मिश्रा के मो.नं. 9479511075, 6260685595, उचेहरा के कृषक कृषि अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी के मो.नं. 9425868918 पर दे सकते हैं। जबकि अमरपाटन के कृषक कृषि अधिकारी आरएस पटेल के मो.नं. 9131663275 और अनुविभागीय अधिकारी कृषि आरएस बागरी के मो.नं. 9424350209, मैहर के कृषक कृषि अधिकारी विनोद निगम के मो.नं. 9827575388, रामनगर के कृषक कृषि अधिकारी राजललन बागरी के मो.नं. 9754043499 तथा सतना के कृषक अनुविभागीय अधिकारी कृषि केसी अहिरवार के मोबाइल नंबर 9424745465 पर उर्वरक संबंधी समस्यायों की जानकारी दे सकते हैं और अपनी शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here