Diwali : दिवाली के अगले दिन शाम को होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, वही इन राशि वालो को मिलेगा का धन का लाभ

Satna Times : तारीख़ 25 को यानी की दीपावली की अगली सुबह ग्रहण के सूतक काल में होगी, जानें ग्रहण का मोक्ष कब दिवाली के अगले दिन शाम को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर का खंड सूर्य ग्रहण लगेगा। जिसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा।

दिवाली की अगली सुबह ग्रहण के सूतक काल में होगी, जानें ग्रहण का मोक्ष दिवाली के अगले दिन शाम को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर का खंड सूर्य ग्रहण लगेगा। जिसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 2:29बजे से आरम्भ होकर ग्रहण काल का मध्यकाल 4:30 मिनट बजे तक तथा ग्रहण समाप्ति 6:32 तक होगा इससे 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा जो की लगभग 12:29 रात्रि के लगभग सूतक लग जायेगी।इस साल का सूर्य ग्रहण का सूतक दिवाली के अगले दिन तड़के से ही शुरू हो जाएगा।
धर्मग्रंथों के अनुसार, सूतक के दौरान मूर्ति पूजा निषेध है। यही नहीं इस दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखे जाते हैं। इसके अलावा मंदिरों में ग्रहण के बाद साफ-सफाई होने के बाद ही पूजा आरंभ होती है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार ग्रहण का स्पर्श इस बार भारत में ही होगा।
कार्तिक अमावस्या पर ये राशि वाले कुछ चीजों में सतर्क रहें
ऐसा कोई ग्रहण नहीं जिसका असर राशियों पर न हो, इस ग्रहण का असर भी विभिन्न राशियों पर होगा। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बहुत शुभ समय लेकर आ रहा है, तो कुछ के लिए समय अत्यंत खराब भी होगा। इसलिए ग्रहण के समय भगवान का नाम लेते रहे हैं। इस ग्रहण से मीन राशि वालों के लिए थोड़ा खराब रहेगा, वहीं सिंह राशि वालों को धनलाभ देगा। इसकेअलावा धनु राशि और मकर राशि भी इस ग्रहण से लाभ पाएंगे।
श्रीनाथ प्रपन्नाचार्यजी महाराज