Top 5 Ganesh Jhankiyan :गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देवता माने जाते हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर देशभर में गणेश चतुर्थी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।

मान्यता है कि गणपति बप्पा 10 दिनों के लिए धरती पर विराजमान होते हैं। भक्त उपवास रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगते हैं।भारत में यह पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है। जगह-जगह विशाल गणेश पंडाल और भव्य झांकियां सजती हैं, जिन्हें देखने लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं।तो आइए जानते हैं, भारत की उन 5 सबसे मशहूर गणेश झांकियों के बारे में जो हर साल भक्तों का मन मोह लेती हैं।
1. लालबागचा राजा, मुंबई

लालबागचा राजा, मुंबई का सबसे मशहूर गणेश पंडाल है। इस पंडाल की शुरुआत 1934 में हुई थी, तब से अब तक यह पंडाल सजाय जा रहा है। जो आज भक्तों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां हर साल लाखों लोग बप्पा के दर्शन के लिए आते हैं। पंडाल की भव्यता और सुंदर सजावट लोगों को आकर्षित करती है। यहां दो तरह से दर्शन होते हैं पहले नवसाचा दर्शन यानी नज़दीक से बप्पा के दर्शन और मुख दर्शन यानी थोड़ी दूरी से दर्शन।
2. दगडूशेठ हलवाई गणपति, पुणे

पुणे का यह प्रसिद्ध पंडाल 1896 में बनाया गया था। इसकी गणेश मूर्ति सोने की शानदार सजावट के लिए जानी जाती है। यहाँ पर हर साल भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, जो इसे और खास बनाते हैं।
3. खैरताबाद गणेश, हैदराबाद

हैदराबाद का खैरताबाद गणेश अपनी ऊंची मूर्ति के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। यहां गणेश जी की प्रतिमा कभी-कभी 60 से 70 फीट तक ऊंची बनाई जाती है। गणेश चतुर्थी के बाद मूर्ति का विसर्जन हुसेन सागर झील में किया जाता है, जो देखने लायक होता है।
4 .जीएसबी सेवा मंडल, मुंबई

यह पंडाल भारत के सबसे अमीर गणेश पंडालों में गिना जाता है। यहां की गणेश प्रतिमा सोने और चांदी से सजी होती है। हर साल इस पंडाल में लाखों की भीड़ उमड़ती है और भव्य सजावट लोगों को हैरान कर देती है।
5. मुंबईचा राजा, गणेश गली, मुंबई

1928 में शुरू हुआ यह पंडाल पारंपरिक और सामाजिक संदेशों के लिए जाना जाता है। हर साल यहां की थीम अलग होती है कभी पर्यावरण, तो कभी शिक्षा पर आधारित। इस वजह से यह पंडाल हर साल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है।
एक नजर में टॉप 5 पंडाल
| पंडाल | शहर | खासियत |
|---|---|---|
| लालबागचा राजा | मुंबई | सबसे प्रसिद्ध, लाखों भक्त |
| दगडूशेठ हलवाई | पुणे | सोने की सजावट, सांस्कृतिक आयोजन |
| खैरताबाद गणेश | हैदराबाद | 60-70 फीट ऊँची प्रतिमा |
| जीएसबी सेवा मंडल | मुंबई | सबसे अमीर पंडाल, सोने-चांदी की मूर्ति |
| मुंबईचा राजा | मुंबई | पारंपरिक, सामाजिक संदेश |
इन पंडालों की भव्यता और भक्ति देखने लायक होती है। अगर आप गणेश चतुर्थी में कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो ये पाँच जगहें जरूर देखें।







