मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP : मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी घोषित, स्वाति नायक बनी प्रदेश उपाध्यक्ष

रिपोर्ट जयदेव विश्वकर्मा सतना 9584995363

मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बुंदेला,प्रदेश प्रभारी गोविंद बिसेन और प्रदेश संगठन मंत्री डा राजीव जैन भोपाल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह ने स्वाति नायक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। स्वाति नायक कई वर्षों से सामाजिक सेवा, जनहित और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। स्वाति नायक को इन वर्षों में कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। इन्होंने अपनी संस्था के साथ पिछले 2 वर्षों में कोरोना के समय जिला

प्रशासन सतना के साथ पूरे तन मन धन के साथ कार्य किया है और वर्तमान में गांवों में शिक्षा और व्यापार से जोड़ने के लिए sc-st समुदाय के साथ काम कर रहे हैं। इनकी योग्यताओं को देखते हुए इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए दायित्व सौंपा गया है। स्वाति नायक ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य करेगी। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बुंदेला, प्रदेश प्रभारी गोविंद बिसेन और प्रदेश संगठन मंत्री डा राजीव जैन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाए दी है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button