होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

शिक्षिका की जगह पढ़ा रहा था पति, नशे में धुत सड़क पर मिले हेडमास्टर; DEO ने जारी किया निलंबन का आदेश

सतना/मैहर: मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के दो हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं। सतना और ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना/मैहर: मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के दो हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं। सतना और नवगठित मैहर जिले में एक तरफ महिला शिक्षिका की जगह उनके पति बच्चों को पढ़ाते हुए पकड़े गए, तो दूसरी तरफ एक हेडमास्टर सड़क किनारे नशे में धुत बेसुध पड़े मिले। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कंचन श्रीवास्तव ने दोनों शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

satna

शिक्षिका की जगह पति ले रहा था क्लास (मैहर)

  • स्थान: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिनौती, रामनगर विकासखंड, मैहर जिला।

  • आरोपी: सहायक शिक्षिका सरिता त्रिपाठी।

  • शिकायत: शिक्षिका अपनी संस्कृत की कक्षाएँ खुद लेने के बजाय अपने पति रोहणी प्रसाद त्रिपाठी को स्कूल भेज देती थीं। जब शिक्षिका स्कूल आती भी थीं, तो छात्रों को ‘कुंजी’ से रटने को कहती थीं।

  • कार्रवाई: संकुल प्राचार्य की जांच में पति द्वारा अवैध रूप से अध्यापन कराने की पुष्टि हुई। डीईओ ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सरिता त्रिपाठी को निलंबित कर दिया और उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैहर में अटैच किया।

हेडमास्टर नशे में बेसुध सड़क किनारे मिले (सतना)

डीईओ की इन सख्त कार्रवाइयों से जिले के लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें