उमंग के साथ जीने का संदेश देता है होली का त्योहार-डॉक्टर रश्मि सिंह
नागौद आनंद गेस्ट हाउस में यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह के मुख्यातिथ्य में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन वाई. डी. सी द्वारा आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम राग फाग का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा की देवी सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डॉक्टर रश्मि सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया डॉ. रश्मि सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने कहा कि यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन पर खुशियों की सौगात लेकर आता है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। होली पर्व रंगों का त्योहार है। कार्यक्रम का आयोजन दादूराम बागरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग अधिकारी एस. के चौहान,ने की।डॉक्टर रामराज कश्यप, एस. पी सिंह सेंगर,एस. आई कन्हैया लाल वर्मन,दादूराम बागरी संगठन अध्यक्ष, एल.जी सिंह,ललित विश्वकर्मा, शालीनता दहिया,शालिकराम त्रिपाठी,राजेसश्वर सोनी,दमोदर बागरी, लालजी बागरी, विश्वजीत सिंह,प्रमोद गुप्ता,दीपक बागरी, राममनोहर साहू,वर्षा बागरी गरिमामयी उपस्थिति रही ।