एकेएस के छात्र विकास का वंडर सीमेंट में चयन, मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में करेंगे कार्य

एकेएस के छात्र विकास का वंडर सीमेंट में चयन। मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में करेंगे कार्य

सतना,मध्यप्रदेश।। एकेएस विश्वविद्यालय में केंपस प्लेसमेंट के निरंतर चल रहे क्रम में मैनेजमेंट संकाय के छात्र विकास पांडे का चयन वंडर सीमेंट राजस्थान के लिए हुआ है। विकास प्रबंधन संकाय में लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट के छात्र हैं। उन्हें 4:30 लाख रुपए का शानदार पैकेज कंपनी ने ऑफर किया है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर बालेंद्र विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में सभी संकायों में निरंतर देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के कैंपस स्टूडेंट के चयन के लिए हो रहे हैं।

एकेएस के छात्र विकास का वंडर सीमेंट में चयन। मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में करेंगे कार्य

इसी कड़ी में वंडर सीमेंट के एचआर मैनेजर ने विकास पांडे का चयन सुनिश्चित किया। विकास पांडे के चयन पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी,कुलपति प्रोफेसर बी.ए. चोपडे,प्रति कुलपति डॉ. हर्षवर्धन,प्रो. आर.एस. त्रिपाठी के साथ मैनेजमेंट संकाय के विभाग अध्यक्ष डॉ.कौशिक मुखर्जी ने विकास के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें दृढ़ संकल्प, लगन और मेहनत से कार्य करने की सलाह दी है । विकास ने बताया की उन्हें फैकल्टी के निरंतर मार्गदर्शन का सुनिश्चित लाभ मिला। विकास के परिजनों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here