होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

MP News: प्रमोशन पाने के चक्कर में लेडी अफसर ने चलाया चक्कर, सीएम ऑफिस के नाम से बनाया जाली आदेश, एफआईआर दर्ज

मध्य प्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में पदस्थ एक महिला अधिकारी ने प्रमोशन पाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है, जिसके बाद वह ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मध्य प्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में पदस्थ एक महिला अधिकारी ने प्रमोशन पाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई हैं। नगर निगम में कार्यरत सब इंजीनियर शिवानी गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान की शिकायत पर की गई है।

क्या है पूरा मामला?

  • फर्जी आदेश प्रस्तुत: नगर निगम सिंगरौली में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत शिवानी गर्ग ने 21 अगस्त को नगर निगम आयुक्त के समक्ष एक पदोन्नति आदेश प्रस्तुत किया।
  • सीएम ऑफिस का दावा: इस आदेश में यह दावा किया गया था कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल से सहायक यंत्री (Assistant Engineer) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
  • संदेह और जांच: आयुक्त सविता प्रधान को आदेश की सत्यता पर संदेह हुआ। उन्होंने 12 सितंबर को नगरीय प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल से इसकी पुष्टि कराई।
  • खुलासा: जांच में यह आदेश पूरी तरह फर्जी पाया गया।

FIR और कार्रवाई

  • जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आयुक्त ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई।
  • नगर पुलिस अधीक्षक पुन्नु परस्ते ने पुष्टि की कि शिवानी गर्ग ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पदोन्नति का दावा किया था।
  • शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस और निगम की जांच जारी

  • पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी आदेश को तैयार करने में शिवानी गर्ग के साथ और कौन-कौन शामिल था।
  • वहीं, नगर निगम प्रशासन ने भी इस मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram