मध्यप्रदेशविंध्यसतना

Women’s Day: अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सबके लिए गौरव का दिन- सांसद

सतना ।।सतना जिले में 8 मार्च के अवसर पर अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर टाउन हाल में आयोजित शहरी क्षेत्र के महिला पर्यवेक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ सांसद सतना गणेश सिंह के मुख्यातिथ्य में हुआ। इस मौके पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्यामकिशोर द्विवेदी, जिला आयुष अधिकारी डा0 ऋतु द्विवेदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी जुनेजा सहित महिला बाल विकास की र्प्यवेक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका भी उपस्थित रहीं।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की आधी आबादी सहित सबसे लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र शेष नहीं है जहां महिलाएं अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हुए सफलता के परचम नहीं लहरा रही हों। सांसद ने कहा कि राज्यशासन द्वारा आज से शुरू किए गए महिला बाल विकास की महिला कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन जिला से लेकर विकासखण्ड और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर भी हो रहा है।
     कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सभी महिला कर्मियों को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहला महिला दिवस वर्ष 1909 में अमेरिका में मनाया गया। इसके बाद वर्ष 1911 सें महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक, मेडीकल, वैज्ञानिक, साहित्यिक हर क्षेत्र में महिला आगे रही हैं और क्षमतापूर्वक कर्तव्यों का कुशल निर्वहन कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि सेना और पुलिस जैसे क्षेत्र में भी महिलाएं अपने दायित्वांे का निर्वहन क्षमतापूर्वक कर रहीं हैं। आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जो महिलाओं के लिए अछूता हो। उन्होंने बताया कि अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज शहर के प्रमुख चौराहें की यातायात व्यवस्था की कमान सिर्फ महिला पुलिस संभाल रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि राज्यशासन के निर्देशानुसार आगंनवाडी केन्द्र की पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, सहायिकाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए आज से परियोजना स्तर और विकासखण्ड स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रारंभ किए गए है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं, सहायिका की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button