मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

विंध्य गौरव अवार्ड सीजन-3 का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल होंगी कई हस्तियां

सतना,मध्यप्रदेश।। मुम्बई में संस्था स्नेहा इवेंट एंड मैनेजमेंटस द्वारा भारत के अलग- अलग राज्यों पर अवॉर्ड के आयोजन किए गए हैं, संस्था के डायरेक्टर विष्णु मिश्रा ने बताया कि विंध्य गौरव अवार्ड मध्य प्रदेश के विंध्य का एक प्रतिष्ठित अवार्ड है।

Image credit by social media

हमारा उद्देश्य सांस्कृतिक कृषि, शिक्षा, साइंटिस्ट, स्वास्थ्य, राजनीतिक, एंटरटेनमेंट, बघेली सिनेमा इंटरटेनमेंट, राइटर, कवि, स्पोर्ट्स एवं अन्य कलाओं से जुड़े कलाकारों और मशहूर हस्तियो को यह गौरवपूर्ण अवार्ड प्रदान कराना है। इस अवॉर्ड से धार्मिक, समाजसेवी, संस्थाएं, एनजीओ, भारतीय सेना, एवं राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया है।


इसे भी पढ़े – Satna News :प्रेमिका के साथ मिलकर आरोपी ने युवक का सर धड़ से किया अलग, अंधे कत्ल का हुआ खुलासा, आरोपी को गुजरात से पुलिस ने दबोचा


उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर 2023 को होने जा रहे विंध्य गौरव अवॉर्ड का यह गौरवशाली सीजन 3 का होगा आगाज। दूसरा सीजन विगत 29 दिसंबर 2022 को मुंबई में आयोजित किया गया था जिसमें विंध्य गौरव अवार्ड से कई मशहूर हस्तियो, समाजसेवियों सैनिकों व कलाकारों सहित उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया था। इस इस बार भी मुंबई मे 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहा हैं। अवार्ड समारोह में विंध्य गौरव अवार्ड के साथ-साथ पहली बार लाइफ टाईम, विन्ध्य रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।


इसे भी पढ़े – Satna News :कृषि उपकरण देख चौक गई अमेरिका से आईं हॉलीवुड एक्ट्रेस और विदेशी प्रोफेसर, खेत में जाकर देखी 200 तरह की पारंपरिक धान की फसल


ख्यातप्राप्त इस बडे अवॉर्ड समारोह की तारीख 25 नवंबर है, ऐलान के बाद कार्यक्रम के लिए प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में नॉमिनेशन का कार्य जोर शोर से शुरू हो चुका है। साथ ही अवार्ड से जुड़ी अन्य तैयारियां भी जोर-शोर के साथ- साथ जारी है। अवॉर्ड का ऑफिशियल पोस्टर का भी विमोचन किया जा चुका है।


MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक


अगर आप अपने क्षेत्र जिले राज्य में ऐसी कोई संस्था व्यक्ति या कार्य किया हो, जिसने मानव समाज या जीव उत्थान अथवा प्रकृति के प्रति कुछ प्रेरणादायक कार्य या सेवा में शामिल हो, वह हमारी टीम से जरूर संपर्क करें, ताकि हम उन्हें सम्मानित करते हुए गर्व महसुस कर सके। संस्था में शामिल 11 लोगो की टीम शामिल हैं जो बिगत 2 वर्ष से आयोजन करती आ रही है।

ANMOL MISHRA

पंजाब केसरी/ लोकतंत्र/ दबंग मीडिया/NEWS HOUR में वर्तमान समय मे कार्यरत। सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाला पत्रकार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button