मौसम अपडेट: मानसून की विदाई के बीच इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें ताजा हालात

Image credit by social media

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है, वहीं कुछ राज्यों में अभी भी मानसून गतिविधि जारी है। लौटते मानसून के बीच मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। कम दबाव वाले क्षेत्रों के कारण पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Image credit by social media

जानें कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम

IMD ने कहा है कि आज राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रह सकता है। दिल्ली में 10 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, बिहार में कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राजधानी पटना में बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े – Satna News : सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान ह्रदयघात से मौत 

असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने आज पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में आज तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आने वाले 48 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here