Satna :डेवलपर स्टूडेंट्स क्लब एकेएस द्वारा विश्वविद्यालय में गीक्सफॉरगीक्स की फ्रेशमैन इंडक्शन कार्यशाला आयोजित

फ़ोटो - सोशल मीडिया

सतना। नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को बताया गया को गीक्सफॉरगीक्स,एक लोकप्रिय ऑनलाइन तकनीकी शिक्षा मंच है। जिनके द्वारा विश्वविद्यालय के कंप्युटर विभाग में फ्रेशर्स इंडक्शन कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन कंप्यूटर विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ.अखिलेश वाऊ ने किया।

फ़ोटो – सोशल मीडिया

प्रो. वाऊ ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि गीक्सफॉरगीक्स एक ऐसा मंच है जहां छात्र-छात्राएं विभिन्न तकनीकी विषयों पर सीख सकते हैं और अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को गीक्सफॉरगीक्स का उपयोग करने और अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न तकनीकी विषयों पर गीक्सफॉरगीक्स के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए।

इसे भी पढ़े – MP News :चुनाव से पहले मैहर विधायक नारायण ने विधायक पद से दिया इस्तीफा,भाजपा भी छोड़ी.. 

इन विषयों में प्रोग्रामिंग भाषाएं,डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम, कंप्यूटर साइंस के मूल सिद्धांत और नई तकनीकें शामिल थीं। छात्रों को यह बताया गया कि कैसे वे गीक्सफॉरगीक्स पर उपलब्ध विभिन्न अवसरों इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और प्रतियोगिताएं कर सकते हैं।आयोजन स्टूडेंट्स को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराने और उन्हें अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने में मदद करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यशाला के अंत में क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला के आयोजन में स्टूडेंट्स प्रदीप सिंह,अविनाश अग्रवाल, आलोक ताम्रकार, वीर बहादुर सेन, नवीन गुप्ता ,मुस्कान शुक्ला, सहदेव पटेल,सत्यम गर्ग,वोपेंद्र चौधरी,अनुराग गर्ग फैकेल्टी पिंकी शर्मा, प्रमोद मिश्रा, राम नारायण तिवारी,शुभम रैकवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here