मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna :कलेक्टर ने की खनिज विभाग की समीक्षा, कहा – अवैध उत्खनन, परिवहन पर रखे सख्त निगरानी, प्रकरण भी बनायें

SATNA NEWS,सतना।। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर निगरानी बनाये रखते हुए अधिकाधिक प्रकरण बनाने के निर्देश दिये हैं। गुरूवार को खनिज साधन विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भण्डारण के नियमों का पालन सुनिश्चित करने एक बार पुनः खदानों का परीक्षण कराये।

IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

इस मौके पर जिला खनिज अधिकारी एचपी सिंह और सहायक खनिज अधिकारी उपस्थित थे।खनिज अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के निर्धारित राजस्व संग्रहण के लक्ष्य 269 करोड़ के विरूद्ध 4 महीनों में 64 करोड़ 87 लाख का राजस्व अर्जित किया गया है। कलेक्टर ने माह वार निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़े – Satna इनक्यूबेशन सेंटर के इंटर्न मेले में कलेक्टर ने दिए ऑफर लेटर

खनिज अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध उत्खनन के 6 प्रकरणों में 1 लाख 11 हजार को अर्थदण्ड वसूला गया है। अवैध परिवहन के 19 प्रकरणों में 21 लाख 30 हजार का अर्थदण्ड और अवैध भण्डारण के 5 प्रकरणों में 5 लाख 81 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button