MP Rewa News : सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद देशभर में आवारा कुत्तों का मुद्दा गर्माया हुआ है। इसी बीच रीवा नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर के करीब 4,000 आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम ने टेंडर जारी कर जबलपुर की एक निजी कंपनी को ठेका सौंपा है।

शहर में लगातार कुत्तों के हमलों से लोग दहशत में हैं। आए दिन बच्चे और बुजुर्ग इनका शिकार बन रहे हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए निगम ने इस अभियान की तैयारी तेज कर दी है।
नसबंदी की प्रक्रिया
टेंडर के तहत कंपनी को निर्देश दिया गया है कि कुत्तों को वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से पकड़ा जाएगा। इसके बाद उन्हें शेल्टर होम ले जाकर नसबंदी की जाएगी। सर्जरी के बाद कुत्तों को चार–पांच दिन तक सुरक्षित जगह पर रखा जाएगा और पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें उसी इलाके में छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था।
इसे भी पढ़े – Satna: लिटिल चायनीज रेस्टोरेंट में बवाल: जमकर चले लात-घूंसे, तोड़फोड़ का CCTV फुटेज वायरल
पहले भी मिल चुका ठेका
इससे पहले भी निगम ने इसी कंपनी को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन संतोषजनक काम न होने पर ठेका बीच में ही रोक दिया गया था। इस बार नगर निगम ने शर्तें कड़ी की हैं और अभियान की निगरानी खुद अधिकारी करेंगे।







