मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

100 बिस्तरों का हुआ कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल, सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा था पत्र

सतना,मध्यप्रदेश।। सतना कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल का उन्नयन कर 100 बिस्तर किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। कर्मचारियों, और श्रमिकों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए सांसद गणेश सिंह ने 30 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव को पत्र लिखकर 30 बिस्तरों के कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल को 100 बिस्तरों का किए जाने की मांग की थी।

Image credit by social Media

सांसद के पत्र को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय मंत्री ने यह स्वीकृति प्रदान की है। इस सौगात के बाद कर्मचारी और श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़े – रेलवे स्टेशन परिसर में सुविधाओ और समस्याओं को लेकर सतना महापौर ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र

भविष्य की संभावित संख्या देखकर हो आंकलन

सांसद ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को लिखे पत्र में जिले में आगामी 5 सालों में बीमितों की संख्या का आंकलन कर बुनियादी ढांचा प्रदान करने की मांग की थी। गौरतलब है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रस्तावित क्षेत्र के 25 किमी के दायरे में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल को खोलने के लिए 50000 बीमित एवं 30 बिस्तरीय अस्पताल के लिए 20000 बीमितों की संख्या होनी आवश्यक होती है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल को 100 बिस्तरों की स्वीकृति देने पर सांसद ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के प्रति आभार जताया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button