महाराष्ट्र में तीन भाषा नीति का प्रस्ताव रद्द, विरोध के बाद सरकार ने लिया फैसला; जानिए इससे क्या बदलेगा

3 language policy: महाराष्ट्र सरकार ने तीन भाषा नीति के प्रस्ताव को रद्द कर दिया। विपक्ष ने सरकार पर हिंदी भाषा को थोपने का आरोप लगाया था और इस प्रस्ताव को मराठी अस्मिता के खिलाफ बताया था। माशेलकर समिति ने तीन भाषा नीति को लागू करने के लिए सुझाव दिए थे।
महाराष्ट्र सरकार ने तीन भाषा नीति के प्रस्ताव को रद्द कर दिया ने है। जब राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को पेश किया था तो उसे विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा था। विपक्ष ने सरकार पर हिंदी भाषा को थोपने का आरोप लगाया था और इस प्रस्ताव को मराठी अस्मिता के खिलाफ बताया था।
इस संबंध में माशेलकर समिति भी बनाई गई थी, जिसने तीन भाषा नीति को लागू करने के लिए अपने सुझाव दिए थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दवा किया की उद्धव ठाकरे ने क्लास एक से तीन भाषा नीति को लागू करने के माशेलकर समिति सुझावों को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि सरकार ने प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।