जामुन का लालच देकर झाड़ियों में ले गाया, चचेरे भाई ने चार साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी

Satna News : एमपी के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 18 साल के लड़के ने अपनी ही 4 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना उचेहरा थाना क्षेत्र में हुई है। बच्ची आंगनबाड़ी से लौट रही थी, तभी लड़के ने उसे मीठे जामुन का लालच देकर रेलवे ट्रैक के पास ले गया। वहां उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

जामुन का लालच दिया
यह घटना सोमवार को हुई। बच्ची आंगनबाड़ी से वापस आ रही थी। वह अपने घर के पास जामुन बीन रही थी। तभी उसका चचेरा भाई, जो 18 साल का है, वहां आया। उसने बच्ची मीठे जामुन देने का वादा किया। फिर वह उसे पास के रेलवे ट्रैक की तरफ ले गया।
सुनसान झाड़ियों में किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, लड़के ने सुनसान झाड़ियों में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ महिलाएं खेतों से लौट रही थी। उन्होंने बच्ची की चीखे सुनी। वे तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी युवक ने उन पर पत्थर फेंकने की कोशिश की। लेकिन महिलाओं ने बच्ची को बचाया और उसे उसके परिवार को सौंप दिया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की गहराई से जांच करेंगे।