Ghar Baithe paise kamao :अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का बिज़नेस शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक शानदार आइडिया लेकर आए हैं, जिससे आप कम लागत में बड़ी कमाई कर सकते हैं। इस बिज़नेस को आप पार्ट-टाइम या फुल-टाइम किसी भी तरह से शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें शुरुआती निवेश बहुत कम है और मुनाफा अच्छा मिलता है।

यह कारोबार मोमबत्ती निर्माण (Candle Making Business) का है। इसे आप घर से छोटे स्तर पर कुटीर उद्योग के तौर पर शुरू कर सकते हैं और बाद में चाहें तो बड़े पैमाने पर फैक्ट्री भी लगा सकते हैं। हालांकि, इसे शुरू करने से पहले इसके बारे में बेसिक ट्रेनिंग लेना ज़रूरी है ताकि प्रोडक्ट की क्वालिटी बनी रहे।
मोमबत्ती कैसे बनाई जाती है?
- सबसे पहले मोम (Wax) की ज़रूरत होगी।
- मोम को 290° से 380° डिग्री तक गर्म करके पिघलाया जाता है।
- इसके बाद इसे सांचों (Moulds) में डालकर ठंडा किया जाता है।
- फिर ड्रिल मशीन या मोटी सुई से धागा (Wick) लगाया जाता है।
- अंत में उस पर गर्म मोम डालकर उसे बराबर किया जाता है और मोमबत्ती तैयार हो जाती है।
- तैयार मोमबत्तियों को पैक करके बाजार में बेचा जा सकता है।
इसे आप छोटे कमरे में भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन प्रोडक्शन बढ़ाने और स्टोरेज के लिए थोड़ा ज्यादा स्पेस होना बेहतर है।
कितना निवेश लगेगा?
मोमबत्ती निर्माण का बिज़नेस ज्यादा महंगा नहीं है। आप सिर्फ 10 हजार से 50 हजार रुपये में इसे शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में यह कारोबार करीब 8% की दर से तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप क्रिएटिव डिजाइन वाली मोमबत्तियां बनाएंगे, तो मार्केट में उनकी डिमांड और भी ज्यादा होगी।
कितनी कमाई होगी? – Earn money
इस बिज़नेस में खर्च कम और मुनाफा ज्यादा है।
- अगर आप 20 मोमबत्तियों का एक पैक 100 रुपये में बेचते हैं,
- तो केवल 20 पैक बेचकर आप आसानी से 2000 रुपये कमा सकते हैं।
- अच्छी बिक्री होने पर यह बिज़नेस आपको हर महीने मोटी कमाई दिला सकता है।
यानी अगर आप नौकरी के साथ-साथ या नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो मोमबत्ती का बिज़नेस आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है।







