होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

“इस्तीफा मांगने वाला विपक्ष कौन होता है?” गांजा तस्करी मामले पर मंत्री प्रतिमा बागरी के तीखे तेवर

डिंडौरी में बोलीं राज्यमंत्री, भाई-बहनोई के पकड़े जाने के बाद पहली बार आईं कैमरे के सामने; विजय शाह के बयान पर साधी ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

डिंडौरी में बोलीं राज्यमंत्री, भाई-बहनोई के पकड़े जाने के बाद पहली बार आईं कैमरे के सामने; विजय शाह के बयान पर साधी चुप्पी

डिंडौरी/सतना, मध्य प्रदेश। की मोहन कैबिनेट में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के तेवर रविवार को डिंडौरी में बदले-बदले नजर आए। अपने भाई और बहनोई के गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं मंत्री ने इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्ष पर जमकर पलटवार किया।

विपक्ष पर सीधा हमला

डिंडौरी में जिला योजना समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान, जब उनसे विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने तल्ख लहजे में दो टूक जवाब दिया, “मेरा इस्तीफा मांगने वाला विपक्ष कौन होता है?”

सतना से आने वाली राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, जो डिंडौरी की प्रभारी मंत्री भी हैं, इस विवाद के बाद से ही कांग्रेस के निशाने पर थीं। उन्होंने अपने प्रभार वाले जिले में इस्तीफे की मांग को सिरे से खारिज करते हुए, विपक्षी दल को यह अधिकार न होने की बात कही।

विजय शाह के बयान और ‘भोपाल तलब’ पर चुप्पी

वहीं, जब उनसे मंत्री विजय शाह के लाड़ली बहना योजना से संबंधित विवादित बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि “यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।”

संगठन द्वारा उन्हें भोपाल तलब किए जाने की अफवाहों पर भी उन्होंने मीडिया से ही सवाल करते हुए जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया और स्पष्ट किया कि उन्हें किसी ने तलब नहीं किया था।

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

मंत्री के दौरे के विरोध में यूथ कांग्रेस ने काले झंडे दिखाने की तैयारी की थी। कॉलेज तिराहे के पास प्रदर्शन की फिराक में जुटे यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन पाठक समेत कई कार्यकर्ताओं को सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर प्रदर्शन से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और थाने भेज दिया। यूथ कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

कलेक्टर ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

सियासी हंगामे के बीच, बैठक में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सरकार के पिछले दो वर्षों की उपलब्धियां पेश कीं। उन्होंने बैगा बहुल क्षेत्रों में नई आंगनवाड़ियों के खुलने, 4,082 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण, और 23,247 घरों में नल से जल पहुंचाने जैसी कई विकास योजनाओं का ब्यौरा दिया।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram