होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Watch: खंडवा में मस्जिद में नमाज से पहले शख्स की मौत, वुजूखाने से जमीन पर गिरे, देखें वीडियो

MP News: खंडवा के हरिगंज स्थित शहर की जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य हाजी शेख अलीम ठेकेदार (56 वर्ष) की मस्जिद में ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

MP News: खंडवा के हरिगंज स्थित शहर की जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य हाजी शेख अलीम ठेकेदार (56 वर्ष) की मस्जिद में वुजु करते समय मौत हो गई. उनकी मौत की वीडियो भी सामने आया है.

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य की अचानक मौत हो गई. यह पूरी घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है.

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला शहर के हरिगंज स्थित जामा मस्जिद का बताया जा रहा है. यहां करीब 20 सालों से हरिगंज स्थित शहर की जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य हाजी शेख अलीम ठेकेदार (56 वर्ष) की मस्जिद में वुजु करते समय मौत हो गई.

आजान खत्म होने का कर रहे थे इंतजार

बताया गया कि जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य रहे हाजी शेख अलीम ठेकेदार (56 वर्ष) रोज की तरह इशा (रात) की नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे अच्छी तरह चलते हुए वुजु खाने तक पहुंचे और वहीं बैठकर आजान खत्म होने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.

किया गया सुपुर्द-ए-खाक

मस्जिद कमेटी के सदस्यों के अनुसार, मस्जिद में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उनकी (हाजी शेख अलीम ठेकेदार) सांसें उखड़ गई. यहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को उन्हें बड़ा कब्रस्तान में सुपुर्द—ए—खाक किया गया.

बताया जा रहा है कि हाजी शेख अलीम ठेकेदार मस्जिद और समाज से जुड़े कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे. फिलहाल, मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, फिलहाल मस्जिद में हुई इस घटना से क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है.

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram