होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

माँ शारदा की मूर्ति को युवक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर बताया बौद्ध प्रतिमा, पहुच गया जेल

Maihar News :विंध्यांचल की पहाड़ियों पर स्थित विश्वप्रसिद्ध माँ शारदा धाम आस्था का केंद्र माना जाता है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Maihar news

Maihar News :विंध्यांचल की पहाड़ियों पर स्थित विश्वप्रसिद्ध माँ शारदा धाम आस्था का केंद्र माना जाता है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर जब लाखों श्रद्धालु मैहर पहुँच रहे हैं, इसी बीच एक युवक की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने माहौल को गर्मा दिया। युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दावा किया कि मैहर मंदिर में विराजमान माँ शारदा की प्रतिमा वास्तव में एक बौद्ध मूर्ति है। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Maihar news

दरअसल मामला नागौद थाना क्षेत्र के पतवारा गांव का है। यहां के निवासी प्रदीप मौर्या ने अपने अकाउंट से यह विवादित पोस्ट साझा की। उसने अपने साझा पोस्ट में लिखा था कि मैहर मंदिर में विराजमान मा शारदा की प्रतिमा गौतम बुद्ध की मूर्ति है, न कि शक्ति स्वरूपा माँ शारदा की।जैसे ही पोस्ट सोशल मीडिया पर फैली, श्रद्धालुओं और सनातन धर्म के अनुयायियों ने इसे आस्था पर सीधा प्रहार माना है। देखते ही देखते स्थानीय लोग और कई धार्मिक-सामाजिक संगठन सक्रिय हो गए।

थाने में दर्ज हुई शिकायत, सबूत भी सौंपे

शनिवार को बड़ी संख्या में लोग नागौद थाने पहुंचे और प्रदीप मौर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने पुलिस को पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स और लिंक भी उपलब्ध कराए। उनका कहना था कि इस तरह की पोस्ट धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वाली है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। जांच के दौरान यह पाया गया कि पोस्ट सचमुच प्रदीप मौर्या ने ही की थी और उसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली बातें लिखी गई थीं।इसके बाद रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

युवक पहले भी कर चुका है ऐसे पोस्ट

जानकारी मुताबिक प्रदीप मौर्या पहले भी कई बार हिंदू देवी-देवताओं और खासकर ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां कर चुका है। उस समय लोगों ने उसे नजरअंदाज कर दिया था ताकि कोई बड़ा विवाद न हो, लेकिन इस बार मामला अत्यधिक संवेदनशील था।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram