होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

पैदल मैहर जा रहे श्रद्धालु को ट्रक ने कुचला, 4 गायों की भी मौत, 10 साल से पैदल जा रहा था ‘मैया’ के दरबार

Satna News :एमपी में सतना-चित्रकूट मार्ग पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पैदल मैहर जा रहे एक श्रद्धालु समेत चार ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

पैदल मैहर जा रहे श्रद्धालु को ट्रक ने कुचला, 4 गायों की भी मौत, 10 साल से पैदल जा रहा था 'मैया' के दरबार

Satna News :एमपी में सतना-चित्रकूट मार्ग पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पैदल मैहर जा रहे एक श्रद्धालु समेत चार गायों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पशुपतिनाथ धाम के सामने हुआ है, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले सड़क पर बैठी गायों को रौंदा और फिर अनियंत्रित होकर श्रद्धालु को अपनी चपेट में ले लिया है।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मारकुंडी निवासी 21 वर्षीय गुलशन द्विवेदी के रूप में हुई है।

पैदल मैहर जा रहे श्रद्धालु को ट्रक ने कुचला, 4 गायों की भी मौत, 10 साल से पैदल जा रहा था 'मैया' के दरबार

दरअसल दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। मृतक के चाचा विनय द्विवेदी ने बताया कि उनका परिवार और गांव के लोग पिछले 10 सालों से हर नवरात्रि पर यूपी के मारकुंडी से मैहर तक पैदल यात्रा करते हैं। इस साल भी 22 सितंबर को करीब 30 लोगों का जत्था मैहर के लिए निकला था। बुधवार सुबह जब यह जत्था पशुपतिनाथ धाम के पास से गुजर रहा था, तो गुलशन किसी कारणवश अपने साथियों से थोड़ा पीछे रह गया।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठी चार गायों को कुचल दिया और फिर पैदल चल रहे गुलशन को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलशन और चारों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ब्लैक स्पॉट’ पर हुआ हादसा

सतना-चित्रकूट मार्ग पर नवरात्रि के दौरान यूपी से आने वाले पदयात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे यातायात का दबाव बढ़ जाता है। पशुपतिनाथ धाम के सामने का यह इलाका अक्सर मवेशियों के जमावड़े और तेज रफ्तार वाहनों के कारण खतरनाक बना रहता है। जिला प्रशासन ने इस हिस्से को ‘ब्लैक स्पॉट’ के रूप में भी चिह्नित किया है।

जांच में जुटी पुलिस

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के परिवार और साथ चल रहे जत्थे में मातम पसर गया है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram