Satna news live MP news live

  • Satna News Today :कलेक्टर, एसपी ने किया जलभराव वाले क्षेत्रों का भ्रमण, जलभराव और बाढ़ की सूचना कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर किया जारी

    Satna News Today :कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सतना जिले में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और जल भराव वाले क्षेत्रों का रविवार को निरंतर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उचेहरा विकासखण्ड के नरहटी गांव का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां बाढ के पानी से टापू में 3 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ की लाइफ वोट भेजकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

    कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देश पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम 24 घंटे सातों दिन पहले से क्रियाशील है। आमजन से अपील की गई है की वे अतिवर्षा की वजह से जलभराव वाले गांवों, स्थानों और बढ़े जलस्तर वाले नदी नालों और पुल-पुलियों की सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07672-223211 पर अवश्य दें। ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य हेतु टीम को भेजा जा सके। ये कंट्रोल रूम सप्ताह के सभी सातों दिन 24 घंटे कार्यरत हैं।



    बाढ से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आदान-प्रदान एवं त्वरित जानकारी हेतु संपर्क नंबर 07672-223211 या मोबाइल क्रमांक 9329313317 पर सूचित किया जा सकता है। कलेक्टर  अनुराग वर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिले के सभी तालाबों, डेम, नदी, नालों और जल भराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखें और स्थानीय लोगों से सम्पर्क में रहें।



    कलेक्टर ने वर्षा, जल भराव और अतिवृष्टि की स्थिति में लोगों को ऐसी जगहों से हटाने और वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गहरे पानी वाली जगहों पर लोगों को जाने से रोकने के निर्देश दिए हैं। नदी, नाले, पुल, पुलिया, रपटे पर पानी आने पर बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Satna News Today :कंट्रोल रुम में उपस्थिति नहीं देने पर दो कर्मचारियों को नोटिस

    Satna News Today :लोकसभा निर्वाचन 2024 में चौबीसों घंटे सूचनाओं और शिकायतों के आदान-प्रदान के लिये जिला स्तर पर कंट्रोल रुम गठित किया जाकर अधिकारियो-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार कंट्रोल रुम में एमपीडब्ल्यू चंद्रकांत पाठक की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक और सहायक ग्रेड-3 संतोष कुमार की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये लगाई गई है।

    Satna News :कंट्रोल रुम में उपस्थिति नहीं देने पर दो कर्मचारियों को नोटिस
    Photo credit by social Media

    लेकिन ड्यूटी आदेश जारी होने के बाद से अभी तक चंद्रकांत पाठक और संतोष कुमार द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है। संबंधितों के इस कृत्य से कंट्रोल रुम का कार्य बाधित हुआ है। इस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने दोनो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये 24 घंटे के अंदर समाधानकारक जवाब देने के निर्देश दिये हैं।

    जारी नोटिस में कहा गया है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण के कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। क्यों न मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 10 के तहत आपको अनुपस्थित मानते हुये अनुपस्थित दिनांको का वेतन रोका जाये।

  • मध्य प्रदेश के सतना जिले में इंट्रा-डे व्यापारियों के जागरूकता और संतुष्टि स्तर पर एक अध्ययन

    सतना। प्रो.अनुराग सिंह परिहार ने अपना शोध पत्र “मध्य प्रदेश के सतना जिले में इंट्रा-डे व्यापारियों के जागरूकता और संतुष्टि स्तर पर एक अध्ययन” शीर्षक से आलोकना दृष्टि जर्नल में प्रकाशित करने में सफलता पाई है।

    Image credit by social media

    प्रबंधन अध्ययन संकाय के सहायक प्रो. अनुराग सिंह परिहार का कार्य सराहनीय है। यह यूजीसी केयर जर्नल है। एकेएस प्रबंधन ने उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी हैं।

Back to top button