होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

‘शक्कर जहर है, इसे छोड़िए’: जब मिठाई का आनंद ले रहे BJP विधायक को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीच में टोका

अशोकनगर/चंदेरी। केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान चंदेरी में एक ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

अशोकनगर/चंदेरी। केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान चंदेरी में एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब सिंधिया ने अपनी ही पार्टी के विधायक को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मिठाई खाने से रोक दिया। सिंधिया ने साफ शब्दों में कहा— “शक्कर जहर के समान है।”

Jyotiraditya Scindia And Jagnnath Raghuvanshi

डाइनिंग टेबल पर हुई नसीहत

मंगलवार रात ज्योतिरादित्य सिंधिया चंदेरी में पूर्व विधायक डग्गी राजा और फिर मलकीत सिंह संधू के घर पहुंचे थे। वहाँ मेहमानों के लिए मक्के की रोटी, सरसों का साग और विभिन्न मिठाइयां सजाई गई थीं। चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भी वहाँ मौजूद थे और खाने के दौरान मिठाइयों का लुत्फ उठा रहे थे।

सिंधिया ने पूछा- ‘क्या आपको शुगर है?’

विधायक को मिठाई खाते देख सिंधिया ने उन्हें तुरंत टोक दिया। सिंधिया ने पूछा कि क्या उन्हें शुगर की बीमारी है? विधायक ने जैसे ही ‘हाँ’ में उत्तर दिया, सिंधिया ने कड़े शब्दों में उन्हें मीठा न खाने की सलाह दी।

सिंधिया ने विधायक से कहा:

“शक्कर शरीर के अंगों को एक-एक कर मारती है। यह आपके लिए पूरी तरह निषेध है। आपको नेचुरल मीठा (फल आदि) खाना चाहिए, लेकिन यह (चीनी वाली मिठाई) बिल्कुल नहीं। अपनी जिंदगी में शक्कर का इस्तेमाल जितना कम हो सके, उतना करें।”

क्षेत्र में सक्रिय हैं सिंधिया

सिंधिया इन दिनों अशोकनगर और चंदेरी के सघन दौरे पर हैं। वह न केवल कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, बल्कि आम जनता की समस्याओं का मौके पर निपटारा भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने युवाओं की शिकायत पर एक खेल मैदान से अतिक्रमण भी हटवाया था। सिंधिया का यह ‘हेल्थ कॉन्शियस’ अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram