होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सूरत में चाकू की नोक पर धमकाया गया सीधी का युवक सकुशल घर लौटा; बेटे को गले लगाकर बेहोश हुई ‘अंधी’ माँ

15 मिनट बाद आया होश, सांसद की मौजूदगी में हुआ हृदय विदारक मिलन सीधी, मध्य प्रदेश। कुछ दिन पहले सूरत (गुजरात) से ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

15 मिनट बाद आया होश, सांसद की मौजूदगी में हुआ हृदय विदारक मिलन

सीधी, मध्य प्रदेश। कुछ दिन पहले सूरत (गुजरात) से एक युवक को टॉर्चर करने का हृदयविदारक वीडियो वायरल होने के बाद सीधी जिले में हड़कंप मच गया था। अब, चाकू की नोक पर धमकाए गए सीधी के युवक सुधीर पांडे की सकुशल घर वापसी हो गई है। सीधी में बेटे और उसकी अंधी माँ के मिलन का दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था, जहाँ माँ अपने बेटे को गले लगाकर बेहोश हो गईं।

PunjabKesari

आँसुओं की धारा और बेहोशी का मंजर

जैसे ही सुधीर अपनी अंधी माँ कमला पांडे के पास पहुँचा, माहौल गमगीन हो गया। माँ-बेटा लगभग दो मिनट तक एक-दूसरे से लिपटकर रोते रहे। माँ बार-बार बेटे के चेहरे को छूकर महसूस करती रहीं, मानो उनका ‘उजड़ा संसार फिर से खिल गया हो’। भावनाओं के अतिरेक में आकर माँ कमला पांडे अचानक बेहोश हो गईं। करीब 15 मिनट बाद उन्हें होश आया। यह भावुक मिलन सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की मौजूदगी में हुआ। सांसद ने न केवल माँ और बेटे को मिलवाया, बल्कि उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की और परिवार को ढांढस बंधाया। सुधीर की बहन भी इस दौरान मौजूद थीं।

PunjabKesari

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई और मिलेगी नौकरी: सांसद का भरोसा

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सुधीर के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा, “बेटा अब सुरक्षित है। इलाज बेहतर ढंग से होगा। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।” सांसद ने परिवार की आर्थिक सुरक्षा और सुधीर के भविष्य की चिंता भी जताई। उन्होंने घोषणा की: “हम ऐसे बेटे को बाहर नहीं जाने देंगे जिसकी माँ अंधी है और पिता का साया नहीं है। परिवार का इकलौता सहारा यही है। इसलिए इसे यहीं अपने क्षेत्र में ही नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।”

PunjabKesari

क्या था मामला?

  • 4 नवंबर की रात सूरत से सुधीर का एक वीडियो वायरल हुआ था।
  • वीडियो में “भोला भाई” नामक एक युवक सुधीर को चाकू की नोक पर धमकाते हुए माफी मंगवा रहा था।
  • वीडियो वायरल होने के बाद सुधीर लापता हो गया था और उसका फोन बंद था, जिससे परिवार दहशत में आ गया था।
  • बाद में सुधीर का बयान सामने आया कि उसके साथ मारपीट हुई थी।
  • सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे सहित अन्य लोगों की मदद से सुधीर सुरक्षित घर लौट सका।

 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram