सतना के प्रतीक सिंह खेल कोटे से मुंबई आयकर विभाग में नियुक्त,फिल्म सुपरस्टार अक्षय कुमार ने दी बधाई

सतना,मध्यप्रदेश।। आरपीएस मार्शल आर्ट्स ऐंड फिटनेस एकेडमी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतीक सिंह को 21 जून को मुंबई आयकर विभाग के प्रधान कार्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के उपरांत चीफ कमिश्नर द्वारा नियुक्त पत्र प्रदान किया गया।जानकारी देते हुए आरपीएस एकेडमी के चीफ इंस्ट्रक्टर और कुडो एसोसिएशन ऑफ सतना के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सेंसाई अंबुज सिंह ने बताया कि पूरे भारतवर्ष के 12000 से अधिक ओलंपियन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के बीच कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चार खिलाड़ियों ने आयकर विभाग मुंबई में अपनी जगह बनाई है।

चारों खिलाड़ियों की नियुक्ति पर कुडो इंडिया के चेयरमैन फिल्म सुपरस्टार अक्षय कुमार ने चारों खिलाड़ियों को कुडो इंडिया के प्रमुख सोशिहान मेहुल वोरा के साथ इनवाइट किया। मेहुल सर ने सभी खिलाड़ियों का विस्तृत परिचय कराया।

प्रतीक को सतना मध्य प्रदेश के होनहार खिलाड़ी के रूप में इंट्रोड्यूस किया। आधे घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से काफी देर तक बातें की। अक्षय सर ने प्रतीक के कोच, माता-पिता को बधाई दी। और शुभकामनाएं व्यक्त की। नौकरी के दौरान मुंबई में किसी भी तरह की समस्या में साथ देने का वादा किया।

श्री सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि के बाद जिले के खिलाड़ी पूरी तन्मयता से अपने खेल में सुधार करेंगे, क्योंकि खेल भी एक निश्चित रिपोटेड गवर्नमेंट जॉब दे सकता है, प्रतीक इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। प्रतीक के साथ ही प्रदेश के सागर से सोहेल खान, हिमाचल प्रदेश के सोलन से प्रिया कुमारी थापा और विजयदीप जायसवाल को कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के साथ ही सभी स्टेट फेडरेशन, और भारत के सभी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।प्रतीक ने भी इंडिया चीफ सोशिहान मेहुल सर और एमपी चीफ डॉ एजाज खान के सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया है।

प्रतीक की इस अभूतपूर्व सफलता पर जिले के जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने पिता डॉ पुष्पेंद्र सिंह, माता सिंदरी सिंह, और कोच अंबुज सिंह को भी बधाई दी है।कुडो एसोसिएशन ऑफ सतना के अध्यक्ष रवि शंकर गौरी, संरक्षक सांसद गणेश सिंह, अशोक अग्रवाल उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, अनुषा सिंह, संयोग सिंह, शिवम सिद्धार्थ, सरल बेदी, रामायण सिंह परिहार, राजनीति दिनकर आरपीएस एकेडमी के राजललन सिंह, पुष्कर सिंह तोमर, शैंकी केला, गिरीश अग्रवाल, यशवंत सिंह, गणेश चौधरी, नमन उपाध्याय, अभय सिंह भदोरिया, यश गुप्ता, सजदा परवीन, श्रोता मलिक एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने बधाई दी है, और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here