होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

विंध्य क्षेत्र में कला को नई उड़ान: सरवनी प्रोडक्शन का हिन्दी एल्बम सॉंग “हो गया इश्क़” 16 नवंबर को होगा रिलीज़

Satna news : विंध्य क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को एक मज़बूत मंच देने और स्थानीय कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna news : विंध्य क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को एक मज़बूत मंच देने और स्थानीय कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से सरवनी प्रोडक्शन द्वारा तैयार हिन्दी एल्बम सॉंग “हो गया इश्क़” आगामी 16 नवंबर को सरवनी प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा।

इस रोमांटिक हिन्दी लव सॉंग की पूरी शूटिंग विंध्य क्षेत्र के खूबसूरत शहर सतना में सम्पन्न हुई है, जिसमें स्थानीय लोकेशनों को आकर्षक तरीके से दर्शाया गया है। गाने में मुख्य अदाकारा के रूप में सतना के सरवनी कुशवाहा और रीवा की शिवन्या सिंह ने अहम किरदार निभाए हैं, जिनके अभिनय और कैमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा सराहा जाने की उम्मीद है।इस गाने का पोस्टर 9 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉंच किया गया, वहीं टीज़र 13 नवंबर को सतना बस स्टैंड स्थित होटल सतना इन में रिलीज़ किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों, और कला प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satna Times (@satnatimes_)

 

सरवनी प्रोडक्शन के डायरेक्टर श्री अमन मिश्रा ने बताया कि इस गाने के माध्यम से न सिर्फ एक सुंदर लव स्टोरी प्रस्तुत की गई है, बल्कि सतना के पर्यटन स्थलों को भी विशेष रूप से दर्शाया गया है, जिससे विंध्य की खूबसूरती को देखने वाले तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि—“यदि विंध्य क्षेत्र में कलाकारों को इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर मंच और अवसर मिलते रहेंगे, तो कला क्षेत्र को नई मज़बूती मिलेगी और हमारा विंध्य क्षेत्र पूरे देश में अपनी पहचान स्थापित करेगा।”

इस गाने को विंध्य क्षेत्र के ही प्रतिभाशाली कलाकारों — गायक श्रवण शर्मा और गायिका डॉ. ज्योति मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। गाने का निर्देशन अनुभवी निर्देशक आर.पी. सोनी द्वारा किया गया है। गाने की रिकॉर्डिंग सतना में ही की गई जबकि पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य जानकी स्टूडियो, नौरोज़ाबाद में सम्पन्न हुआ।स्थानीय कलाकारों, तकनीकी टीम और लोकेशनों की सहभागिता ने इस प्रोजेक्ट को विंध्य क्षेत्र के लिए विशेष महत्व प्रदान किया है।16 नवंबर को होने वाली रिलीज़ का स्थानीय कला जगत और दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram